सम्यक न्यूज़, पटना.
लायन्स क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आदर्श ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से इको होली का सन्देश दिया है. क्लब ने इन्दिरापुरम पब्लिक स्कूल के सहयोग से तीन नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर खतरनाक रसायन युक्त रंगों का दुष्प्रभाव समझाया.
क्लब की अध्यक्ष डॉक्टर नीरज सिन्हा ने बताया कि होली में बाज़ार में सस्ते लेकिन हानिकारक रंग खूब बिकते हैं. इनका स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसकी अक्सर लोग अनदेखी करते हैं. राजधानी के तीन स्थानों यथा चिड़ियाघर के दोनों प्रवेश द्वार एवं इको पार्क के गेट पर नुक्कड़ नाटक के मंचन कर बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का सन्देश दिया है. नाटक में भाग लेने वाली बच्चियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया. इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन वीणा गुप्ता, वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन नम्रता सिंह, स्कूल की प्रधानाध्यापिका, सचिव लायन कृष्णा कुमार सोनी, मनोज अग्रवाल, श्वेता सिंह, मनीष बलेटिया समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
उत्सव में उड़े गुलाल मईया म्हारो अंगनियां में आज





