उत्सव में उड़े गुलाल मईया म्हारो अंगनियां में आज

सम्यक न्यूज़, पटना .

पांच दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन आज शक्तिधाम दादीजी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने “उत्सव में उड़े गुलाल मईया म्हारो अंगनियां में आज “, ” मैयाजी थ्हारी बेटी हूँ मै रखियो मेरी लाज “ “दादी फागुन की आयो बहार, बुला रहा है सांवरा अपने अपने द्वार “ जैसे अनेक भजन गाकर दादीजी को खूब रिझाया. दादी जी का मनमोहक एवं भव्य श्रृंगार देशी एवं विदेशी फूलों से किया गया था। भक्तगण दादीजी का दर्शन कर भाव विभोर हो रहे थे। महिलायें इन गीतों पर खूब झूमी और अबीर गुलाल उड़ाए।


दादीजी होली मिलन समारोह में उत्साह , उमंग के बीच आस्था का रंग भी दिखा। रंग बिरंगे चकाचक परिधानों में सजी महिलाओं का उत्साह देखने लायक था।होली मिलन के दौरान होली खेलने से पहले श्रद्धालु महिलायें दादी जी की चरणो में अबीर गुलाल अर्पित कर रहे थे। महिलायें गा रही थीं:- “झुंझुनू की सेठानी निहाल करसी- मांग ले दादी स मालामाल करसी” .


इस अवसर पर दादीजी को विशेष छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद दादीजी की 51 बत्तियों के दीप से महाआरती की गयी। भक्तों के लिए विशेष प्रसाद मालपुआ, खीर, समोसा का वितरण किया गया।आज दादीजी की होली में शकुंतला अग्रवाल, सरिता बंका, सरोज बंका, प्रेमलता गोयल, अनुसुईया खेतान, रेणु अग्रवाल आदि ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया .

दादीजी मंदिर, शक्तिधाम परिसर में होली गाती महिलाएं

शक्तिधाम सेवा न्यास के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया कि श्याम फाल्गुन महोत्सव भक्तों के जीवन में खुशहाली का परिचायक है। श्री अग्रवाल ने बताया की पांच दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन कल 13 मार्च रविवार को दिन में दस बजे से निशान शोभा यात्रा पुष्प विहार अपार्टमेंट , एक्जीविशन रोड से निकलकर भट्टाचार्या रोड, पीरमुहानी, कदमकुआं, जहाजी कोठी, हथुआ मार्केट, बाकरगंज, गांधी मैदान, होटल मौर्या, विस्कोमान भवन होते हुए महाराजा अग्रसेन मार्ग शक्तिधाम मंदिर पहुंचेगी।
आज के समारोह में अमर अग्रवाल , अक्षय अग्रवाल , निर्मल अग्रवाल, रोशन सर्राफ, सुशील मित्तल, पवन भगत, रितेश तुलसियान सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

ट्रैफिक एसपी ऑफिस में मास्क,गुलाल का वितरण

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment