ट्रायल के लिए तैयार है वंदेभारत…पढ़िए कब पटना से खुलेगी और कब पहुंचेगी रांची

पटना। रांची से पटना के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इसका ट्रायल रन 12 जून को होगा। इस दौरान अगर कोई तकनीकी समस्या नहीं हुई तो जल्द इससे आप रांची तक का सफर तय कर पाएंगे। ट्रायल सफल होने के बाद उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। ट्रेन का उद्घाटन राजेंद्र नगर पटना में होगा क्योंकि ट्रेन के मेटनेंस की जिम्मेवारी भी ईस्ट सेंट्रल रेलवे को दी गई है।

वंदे भारत के ट्रायल के लिए जो टाइम टेबल जारी किया गया है, उसके अनुसार पटना से यह ट्रेन सुबह 06.55 बजे खुलेगी। 11.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी और रांची में यह दोपहर 1.00 बजे पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन पुन: दोपहर 2.20 बजे चलेगी और रात 8.25 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन हजारीबाग-बरकाकाना, सिंधवार-सांकी-टाटी सिलवे और रांची के बीच नवनिर्मित नई रेललाइन में चलेगी। पटना से रांची की दूरी इस ट्रेन से महज छह से साढ़े छह घंटे में पूरी होगी। इसमें आठ एसी चेयरकार की सुविधा होगी। इसके अलावा प्रत्येक कोच चार आपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से युक्त होगा। यह ट्रेन करीब 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।

झारखंड बंद को देखते हुए एक दिन आगे बढ़ा ट्रायल
इस ट्रेन का स्पीड ट्रायल पहले 11 जून होना था, लेकिन 11 जून को झारखंड बंद को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक ए. तिवारी ने इसे सुरक्षा की दृष्टिकोण से एक दिन आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था। इसके बाद देर रात इसकी तिथि में बदलाव किया गया।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment

× How can I help you?