इस सीए ने रक्तदान कर जन्मदिन को बनाया खास…

पटना। राजधानी के सीए राहुल अशोक जैन ने रक्तदान करके रविवार को अपने जन्मदिन को खास और यादगार बनाया। उन्होंने मंदिर में दर्शन करने के बाद मानवता के मंदिर मां ब्लड सेंटर में जाकर लोगों की सेवा के लिए रक्तदान किया। यह सेवा जन्मदिन की सार्थकता को दर्शाती है। इनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

मां ब्लड सेंटर के सदस्यों ने राहुल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना भी की। ब्लड सेंटर के मुकेश हिसारिया ने कहा कि आप रक्तदान करने वालों के लिए प्रेरणास्रोत है। मां ब्लड बैंक सेंटर लोगों को रक्त की जरूरत पूरी कर जीवनदान का कार्य कर रही है। राहुल ने बताया कि बीते जन्मदिन से यह अवसर मेरे लिए खास हो गया। इसमें मां ब्लड सेंटर का खास योगदान है। मेरा रक्त किसी के काम आए, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लोग भ्रांतियों के चलते रक्तदान नहीं करते हैं। मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि इसमें कोई दिक्कत नहीं होती है। रक्तदान करने के बाद बहुत बेहतर महसूस होता है।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment