
अभिनय के लिए सही उच्चारण के साथ संवाद बोलना जरुरी – सुमन कुमार
पटना 20 मई —
समर कैम्प में बच्चों ने सीखा संवाद बोलने का तरीका बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मलेन एवं अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान एवं कला जागरण पटना के सहयोग से बैंक रोड, पटना में बच्चों के लिए चलाये जा रहे समर कैम्प में दूसरे दिन आज बच्चों ने पौष्टिक सेब जूस एवं जलेबी का आनंद उठाते हुए विभिन्न कलाओं को सीखा. प्रसिद्ध रंगकर्मी सुमन कुमार ने बच्चों को संवाद का उच्चारण करना बताया। सुमन कुमार ने बताया की रंगमंच पर अभिनय के लिए सबसे पहले सही उच्चारण के साथ संवाद बोलना होता है। कुमार ने बच्चों को उच्चारण करने का तरीका तथा संवाद को सही तरीका से बोलना समझाया।

मौके पर आज हैदराबाद सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी , थियेटर आर्ट्स डिपार्टमेंट से पास आउट नितेश कुमार द्वारा बच्चों को राजस्थानी लोक नृत्य “बावन गज का दामन मै मटक के चलूंगी” का प्रशिक्षण दिया। रोज सिंह ने छोटे छोट्टे बच्चों को चक धूम धूम डांस सिखाया। मौके पर स्टेट एवार्डी नलिनी दत्ता ने बच्चों को पेंटिंग की कला सिखाई। कैंप में डॉ गीता जैन ने बच्चों से कहाकि लिखकर बताएं की वे बड़े बनकर क्या बनना चाहते हैं। इस पर एक बच्चे आर्य डिडवानिया ने लिखा की मै बड़ा होकर डाक्टर बन्ना चाहता हूँ तथ मी गरीब लोगों का मुफ्त में इलाज करना चाहता हूँ। एक बच्चे उर्जित अग्रवाल ने लिखा की मै बड़ा होकर सैनिक बनकर देश की सेवा करना चाहता हूँ।
समर कैम्प में प्रशिक्षक सौरभ आनंद ने बच्चों से खेल खेल में अभिनय कराया जिसका बच्चों ने बहुत ही आनंद लिया।
मौके पर बिहार अग्रवाल सम्मलेन के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने कहा कि इतनी अधिक गर्मी के बाद भी सभी बच्चे इस समर कैम्प का आनंद उठा रहे हैं तथा अभिनय , लोक नृत्य, पेंटिंग, योग आदि की बारीकियों को सीख रहे हैं। मौके पर अग्रवाल महिला सम्मलेन की अध्यक्ष गीता जैन ने कहा की जो बच्चे मंहगे समर कैम्प में नहीं जा सकते थे उन्हें अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को व्यक्त करने का मौका मिल रहा है तथा वे अभिनय की बारीकियों को सीख रहे हैं। मौके पर भीषण गर्मी को देखते हुए मुकेश हिसारिया द्वारा बच्चों को प्रतिदिन ओरेंज ग्लुकोंन डी निरंतर पिलवाया जा रहा है। मौके पर सम्मलेन के महासचिव अक्षय अग्रवाल ने बताया की इस कैम्प में करीब 70 बच्चे भाग ले रहे हैं तथा कहा की बच्चो को गर्मी में परेशानी न हो इसके लिए सम्मेलन की ओर से कैम्प में सभी बच्चों को लस्सी , ग्लुकोन डी , बिस्कुट, ठंडा मिनरल पानी इत्यादि दिया जा रहा है।
मौके पर अमर अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, रमेश मोदी, परमानंद मित्तल, निर्मल अग्रवाल, सूर्य नारायण, सतीश बगरिया, श्रवण गोयनका, नन्द किशोर अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, एवं कला जागरण के रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।






