पटना। श्री शक्तिधाम सेवा न्यास बैंक रोड पटना में बुधवार 1 मार्च से मंगलवार 7 मार्च तक पांच दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य संस्थापक अमर कुमार अग्रवाल ने बताया की पांच दिवसीय इस भव्य आयोजन में पहले दिन बुधवार 1 मार्च को दादीजी होली मिलन का भव्य आयोजन संध्या 5 बजे से होगा।
दूसरे दिन गुरुवार 2 मार्च को इस अवसर पर सुबह दस बजे से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जायगी। यह यात्रा पुष्प विहार अपार्टमेंट एक्जीविशन रोड से सुबह दस बजे निकल कर भट्टाचार्य रोड, पीरमुहानी, कदमकुआं, जहाजी कोठी, हथुआ मार्केट, बाकरगंज,गांधी मैदान,होटल मौर्या, बिस्कोमान भवन होते हुए बैंक रोड स्थित शक्तिधाम मंदिर पहुंचेगी। वहीं तीसरे दिन शुक्रवार 3 मार्च को 10 बजे सुबह से अखण्ड ज्योति पाठ मंजू जैन एवं पार्टी तथा रात्रि 9:30 से जागरण का आयोजन होगा। चौथे दिन शनिवार 4 मार्च को सवामणि भण्डारा प्रसाद का वितरण एक बजे दोपहर से होगा।
पांच दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार 7 मार्च को संध्या पांच बजे से होली मिलन मनाया जाएगा। सभी कार्यक्रमो का आयोजन शक्तिधाम पटना में होगा। एम पी जैन ने बताया कि मौके पर मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल, अध्यक्ष ओम पोद्दार, सचिव रमेश मोदी, अक्षय अग्रवाल, महोत्सव संयोजक रितेश तुलस्यान, नरेंद्र शर्मा, ललन लाठ, राजकुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।





