अखण्ड सुहाग के लिए 501 सुहागिनों ने किया नारायणी मंगल पाठ

पटना। शक्तिधाम सेवा न्यास की ओर से मंगसीर बदी नवमी महोत्सव के अवसर पर दो कार्यक्रम का आगाज बुधवार को अग्रसेन मार्ग (बैंक रोड) स्थित श्री दादीजी मंदिर में हुआ। इस अवसर पर मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया की प्रति वर्ष नवमी को दादीजी राणी सती की आराधना का दो दिवसीय कार्यक्रम होता है। इस अवसर पर लाल पीली साड़ी-चुनरी में सजी 501 महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए श्री दादीजी का मंगल पाठ किया।

राजस्थानी वेश-भूषा में सजी इन महिलाओं को देखकर ऐसा लग रहा था मानो पटना की धरती पर पूरी राजस्थानी संस्कृति उतर आयी है। इस अवसर पर दादीजी मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे देसी एवं विदेशी फूलों से सजाया गया है। यह मन को मोह रहा है। पूरा माहौल राजस्थानी संस्कृति में रचा-बसा नजर आ रहा था। सुहागिनें भजनों से श्री दादीजी का आह्वान कर रही थीं।

धोये-धोये आंगना में, आवो म्हारी दादीजी।
बालकिया बुलावे बेगा, आवो म्हारी दादीजी।।
फूलां से थारी झांकी सजी है, कण-कण में थारी छवि बसी है।
चढ़ विंह पीठ पधारो, म्हारी दादी जी।।

आज म्हारा घरा पधारो दादीजी, आज म्हारा अंगनियां में
सत (सती) की महिमा अमित अपारा, वेदशास्त्र पाये नहीं पारा!
सावित्री ने सत के बल से, छीन लिया था पति को यम से!!

संस्था के मुख्य संस्थापक अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार 17 नवंबर को महोत्सव के दूसरे दिन सुबह छह बजे से दादीजी की विशेष मंगल आरती होगी तथा उसके बाद जात एवं पूजन होगा तथा छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसी दिन संध्या में छह बजे से श्री दादीजी का विशेष भजन-कीर्तन शक्तिधाम महिला मंडल, श्री श्याम मंडल के कलाकार करेंगे। बुधवार के कार्यक्रम में मुख्य यजमान राजेश एवं सीमा माखरिया ने पूजा की।

मंगल पाठ में शकुंतला अग्रवाल, चंदा पोद्दार, रेणु अग्रवाल, अनुसूइया खेतान, सरोज बंका, सरिता बंका, प्रेमलता गोयल, रेखा मोदी, इंदिरा खंडेलवाल समेत सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में ओम प्रकाश पोद्दार, संतोष अग्रवाल, रमेश मोदी, अक्षय अग्रवाल, जुगल चौधरी, प्रदीप पंसारी, राजकुमार अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, सूर्य नारायण आदि की प्रमुख भूमिका रही।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment