

रोटरी क्लब आफ चाणक्या द्वारा शुक्रवार को विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर अमला टोला कन्या मध्य विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कन्याओं ने पेंटिंग के माध्यम से शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रथम 5 स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ हीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी बालिकाओं को सर्टिफिकेट दिया गया तथा 5 बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।पेंटिंग के अतिरिक्त बालिकाओं ने शिक्षा की उपयोगिता को नाटिका के माध्यम से भी दर्शाया। क्लब द्वारा अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत विद्यालय के 800 बालिकाओं को कचौरी, सब्जी, जलेबी का नाश्ता करवाया गया। कार्यक्रम का संयोजन पुष्पा बैद, दीपा पंसारी एवं अनुप दारूका ने किया। एम पी जैन ने बताया कि मौके पर रोटरी क्लब आफ चाणक्या के अध्यक्ष संजय कुमार बैद, सचिव राहुल कारीवाल सहित अभिषेक अपूर्व, सुनील सर्राफ, संजीव बजाय,आभा बजाज, रश्मि बंसल उपस्थित थे।






