
रोटरी क्लब ऑफ पटना द्वारा चाणक्या होटल के सौजन्य से बीस स्कूलों के चालीस मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दिया गया। रोटरी क्लब ऑफ पटना के प्रेसिडेंट अनुज राज नें बताया कि यह कार्यक्रम बिगत 35 वर्षों से रोटरी क्लब ऑफ पटना के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके तहत क्लब हर वर्ष विभिन्न स्कूलों के जरूरतमंद एवं मेधावी छात्र एवं छात्राओं को स्कॉलरशिप देता रहा है। अनुज राज ने रोटरी क्लब ऑफ पटना के द्वारा समाजिक उत्थान हेतु चलाए जा रहे अनेकों कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। मौके पर रोटरी डिस्ट्रीक 3250 की होनें वाली डी जी, नम्रता नाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन रश्मी कुमारी नें किया। कार्यक्रम में पटना के अनेकों गणमान्य व्यक्ति एवं रोटेरियन भी उपस्थित थे। बच्चे स्कॉलरशिप प्राप्त करने पर बहुत अधिक खुश दिखे। उपस्थित लोगों नें इस कार्यक्रम की सराहना भी की। अध्यक्ष अनुज राज ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ पटना समाजिक उत्थान के लिये 1943 से समाज के प्रति समर्पित संस्था है। एमपी जैन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश मंडल, सुधीर गुप्ता, सी बी शर्मा, एस बी प्रसाद एवं रंजीत राम, अनामिका नंदन, टी एन गामी सहित अन्य सदस्य लगे हुए थे।





