रविवार को अहिंसा यात्रा निकालेगी जैनसंघ

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन संघ पटना द्वारा 14 अप्रैल को अहिंसा मैराथन (यात्रा) निकाला जाएगा। यह जानकारी जैन संघ के अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महामंत्री मुकेश जैन ने दिया। मुकेश जैन ने बताया कि 14 अप्रैल को प्रातः साढ़े छह बजे कारगिल चौक से लेकर मौर्यालोक परिसर तक अहिंसा यात्रा निकाली जायेगी. जैन ने बताया कि इस बार भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण उत्सव पूरे विश्व मे मनाया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर 21 अप्रैल को भगवान महावीर की शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी. यात्रा कांग्रेस मैदान कदमकुआं श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मीठापुर दिगम्बर जैन मंदिर पर समाप्त होगी. मौके पर मीडिया सचिव एम पी जैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त भगवान महावीर पर आधारित सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम भी किये जायेंगे। मुकेश जैन ने बताया कि कल रविवार 14 अप्रैल के अहिंसा यात्रा को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सुबोध जैन सहित आशीष गंगवाल, कार्तिक जैन, विनय सेखानी, अभिषेक जैन, प्रगया कोठारी लगे हुए हैं।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment