पटना। पटना छात्र संघ चुनाव में इस बार जदयू ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर जदयू के आनंद मोहन ने बाजी मारी। वहीं उपाध्यक्ष पद विद्यार्थी परिषद के खाते में गया। इस पद पर प्रतिभा ने जीत दर्ज की।
इससे पहले शनिवार सुबह आठ बजे से दो बजे तक 54.38 फीसदी वोट पड़े। 24523 मतदाताओं में 13337 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। पटना वीमेंस कॉलेज में सबसे ज्यादा 3682 वोट पड़े। वहीं मगध महिला कॉलेज में 2056 छात्राओं ने वोट डाले।
दो गुट भिड़े, फायरिंग
इससे पहले करीब डेढ़ बजे पटना कॉलेज में भूगोल विभाग के पास दो गुट भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छह राउंड फायरिंग भी हुई। इससे भगदड़ मच गई। सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। चुनाव के लिए सभी कॉलेजों में ऑब्जर्वर तैनात कर दिये गए थे। वोटिंग समाप्त होने के बाद कला एवं शिल्प महाविद्यालय में वोटों की गिरती हुई।
पीजी के सभी संकायों में वोटिंग 50 प्रतिशत से कम रही। वहीं, साइंस फैकल्टी में वोटिंग का प्रतिशत 48, मानवीकी संकाय में 48.63, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस में 46.41 व पीजी एजुकेशन, लॉ एंड कॉमर्स में 43.3 फीसदी वोटिंग हुई।
तीन वर्षों के बाद छात्र संघ चुनाव हुआ
पटना विश्वविद्यालय में तीन वर्षों के बाद छात्र संघ चुनाव हुआ है। कोरोना काल की वजह से चुनाव नहीं हुआ था। इसके पहले सात दिसंबर 2018 के चुनाव का वोटिंग प्रतिशत 57.9 % प्रतिशत रहा था। उस वक्त 12442 वोट पड़े थे। जबकि कुल वोटरों की संख्या 21234 थी।
