प्रभु आहार सेवा समिति और आधार फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, आगे यह है तैयारी

पटना। आधार फाउंडेशन और प्रभु आहार सेवा समिति की ओर से लगातार जरूरतमंदों की सेवा और सहायता की जा रही है। रविवार को बढ़ती ठंड को देखते हुए ब्रह्म स्थान चौक, शिवाजी पथ, यारपुर के पास डोमखाना के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

यह सेवा प्रभु आहार सेवा समिति और आधार फाउंडेशन की ओर से की गई। संस्था ने स्थानीय लोगों से उनकी और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। आगे उन्हें और मदद की जाएगी। प्रभु आहार के राकेश कुमार ने बताया कि ये लोग सरकारी योजनाओं और विकास की मुख्यधारा से छूट गए हैं। टीम के सदस्यों ने यहां के लोगों के बारे में जानकारी ली और हमें अवगत कराया। इसके बाद यहां कंबल वितरण करने का निर्णय लिया गया। हमारी पूरी कोशिश है कि इस भीषण ठंड में किसी को गर्म कपड़ों और बिस्तर की परेशानी नहीं उठानी पड़े। इसके लिए संस्था की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही खाने के लिए तिलकुट और अन्य चीजें भी दी जा रही हैं। अगले कुछ दिनों में खिचड़ी भी है। हम गरीबों के बीच इस त्योहार को मनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

आधार फाउंडेशन के एमपी जैन ने बताया कि राजधानी पटना में ऐसी कई बस्तियां हैं, जहां लोग कम सुविधाओं में रह रहे हैं। हम लगातार इन बस्तियों में सेवा कार्य कर रहे हैं। समाजसेवियों को इस काम में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर राकेश कुमार, मुकेश जैन, राकेश शर्मा, एमपी जैन, प्रो. गणेश प्रसाद सिंह, गोविंद सिंह, नीरज कुमार, अभय कुमार और विजय जैन समेत संस्था से जुड़े सभी सदस्य मौजूद रहे।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment