पटना। प्रभु आहार सेवा समिति और आधार फाउंडेशन की ओर से लगातार जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। अमरेश अग्रवाल ने अपने पिता स्व. नरेन्द्र भूप बहादुर की 18वीं पुण्यतिथि बच्चों के साथ मनाकर उसे यादगार बनाया।
कुम्हरार मध्य विद्यालय में रेनबो होम के बच्चों को सोमवार को उनकी ओर से पूड़ी और मटर पनीर की सब्जी खिलायी गई। मनपसंद खाना खाकर बच्चे काफी खुश हुए। मौके पर प्रभु आहार के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि प्रभु आहार आगे भी बच्चों की अन्य जरूरतें पूरी करता रहेगा। आधार फांउडेशन के अध्यक्ष एमपी जैन ने कहा कि बच्चों के साथ समय बिताकर काफी खुशी होती है। इस मौके पर अमरेश अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, राकेश कुमार, मुकेश जैन, राकेश शर्मा सहित अन्य लोग सहयोग किए।





