आंबेडकर जयंती पर आईपीएस विकास वैभव ने मेधावी छात्रों का किया सम्मान

पटना/सासाराम। सासाराम प्रखंड के करवंदिया के समीप स्थित गायघाट में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के मुख्य संरक्षक विकास वैभव ने किया।
इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पहाड़ों के बीच बसे इस गांव में शिक्षा का अलख जगाना और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज के लिए एक सशक्त संदेश है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद एवं बाल संरक्षण आयोग की सदस्या प्रमिला सिंह , लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत संचालित गार्गी अध्याय की जिला मुख्य समन्वयक नूतन पांडेय, मुख्य समन्वयक अश्विनी सिंह, समाजसेवी रामआवतार राय, मदन सिंह, आलोक तिवारी, एसपी जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गुरुचरण सिंह, अखिलेश सिंह, जीएम अंसारी, जदयू नेता अनिल सिंह जी, चंद्रशेखर पासवान, राजद नेता शिवांत कुशवाहा और वीरेंद्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय बिंद ने किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि विकास वैभव ने लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के माध्यम से बिहार को शिक्षित, जागरूक और विकसित बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब समाज के अंतिम पंक्ति तक शिक्षा पहुंचेगी तभी वास्तविक परिवर्तन संभव होगा। उन्होंने गार्गी अध्याय के अंतर्गत अमरा तालाब में संचालित गार्गी पाठशाला के कार्यों की विशेष सराहना करते हुए नूतन पांडेय के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment