

नारायण रेकी सत्संग परिवार के पटना हेड अरविन्द कुमार ने जरूरतमंद रिक्शावालों, ठेलावालों, सब्जीवालों के बीच करीब 300 नई टी शर्ट का वितरण किया। टी शर्ट पाकर सभी के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। यह वितरण अंटा घाट के पास बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पास किया गया। मौके पर नारायण रेकी के पटना हेड अरविन्द कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगोंको हलके वस्त्र पहनने में आसानी होती है। कुमार ने कहा कि नारायण रेकी का उद्देश्य है मानवता की सेवा और लोगों की भलाई करना। कुमार ने बताया कि नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका राज दीदी का कहना है कि नर सेवा हीं नारायण सेवा है। भगवान ने हमें मानव में जन्म दिया है तो हम अधिक से अधिक लोगों की सेवा करें। मौके पर बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि नारायण रेकी सत्संग परिवार की यह बहुत हीं अच्छी पहल पटना हेड अरविन्द कुमार द्वारा की गई है। इस तरह का कार्य भविष्य में भी उनके द्वारा किय जाएगा. मौके पर एम पी जैन ने बताया की आज के टी शर्ट वितरण में सत्संग परिवार की पिंकी सिंह, शशि शेखर, संजीव कुमार सहित सुगादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित राज अकेला, प्रभु आहार के अध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य लगे हुए थे।






