मां थी आईएएस अफसर और बेटा करने लगा यह काम

गुवाहाटी के पांच सितारा होटल से हुई गिरफ्तारी

पटना। बिहार में शराब भेजने वाले अब बड़े तस्कारों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। दो बड़े शराब तस्करों को बिहार की पुलिस ने गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। इनमें एक आईएएस अधिकारी का बेटा भी है। दोनों की कई शराब फैक्ट्रियां हैं और उनका टर्नओवर करोड़ों में है। पकड़े गए सुनील भारद्वाज और दोरजी फुन्सों करीमी लंबे समय से बिहार में शराब की तस्करी कर रहे थे।

दोनों की गिरफ्तारी असम की राजधानी गुवाहाटी के एक पांच सितारा होटल से हुई। बिहार में शराब की तस्करी से जुड़े 22 मामलों में इनकी संलिप्तता पायी गई है। सुनील और दोरजी की आधा दर्जन शराब फैक्ट्रियां अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गोवा में हैं। इसके अलावा इनकी आधा दर्जन दूसरी कंपनियां भी हैं। इन्हीं में से बेस्ट होलसेल और ऑटो स्क्वायर के बैंक खातों में बिहार और झारखंड के शराब माफियाओं ने करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए।

करोड़ों का टर्नओवर
सुनील और फुन्सों दोनों पार्टनर हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ये अवैध शराब और स्पिरिट के कारोबारी हैं। कई राज्यों में इनका संगठित गिरोह है। बड़े पैमाने पर जाली कागजात व परमिट तैयार कर देशभर में अवैध शराब के साथ कच्चे स्पिरिट की आपूर्ति करते हैं।

वेल्स से की पढ़ाई
दोनों ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं। सुनील भारद्वाज का दुबई में भी कारोबार है। महंगी गाड़ियों का शौकीन है। वह पहले सेना में था। वहां से इस्तीफा देने के बाद शराब के कारोबार से जुड़ा। वहीं फुन्सों दोरजी ने उच्च शिक्षा वेल्स ( ब्रिटेन) से प्राप्त की है। साइप्रस की महिला से शादी रचाई है। सुनील बुलंदशहर के श्याना से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। अभी वह ग्रेटर नोएडा में रह रहा था।

बिहार के कई शराब माफियाओं से संबंध
सुनील और फुन्सों के कई शराब माफियों से संबंध हैं। मद्यनिषेध इकाई के अनुसार अजय झा उर्फ बबुआ डॉन (मुजफ्फरपुर), चंदन महतो (औरंगाबाद), अरविंद निशाद व लक्ष्मण यादव (वैशाली), बाबर (नालंदा), शक्ति सिंह (गया), विश्वजीत सरकार (प. बंगाल), राकेश विश्वकर्मा (असम), श्याम यादव (उत्तर प्रदेश) के अलावा झारखंड से बिहार में शराब की खेप भेजनेवाले नीरज गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, संतोष मंडल, रंजीत प्रसाद के साथ हरियाणा के अवैध शराब कारोबारी नरेश छावड़ा दोनों से जुड़े हैं।

 

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment

× How can I help you?