मंगसीर बदी नवमी पर मंगल आरती, दादीजी का अलौकिक श्रृंगार एवं भजन संध्या

श्री शक्तिधाम सेवा समिति के मंगसीर बदी नवमी महोत्सव 2023 के दूसरे दिन आज बुधवार को सुबह छह बजे से दादीजी की विशेष मंगला आरती की गयी तथा उसके बाद दिन भर जात एवं पूजन चलता रहा। महिलायें राजस्थानी वेश भूषा में सज धजकर आरती गा रहीं थीं –
“देखो प्यारी चम-चम करती दादीजी की चुनड़ी
झिलमिल झिलमिल तारा चमके दादीजी की चुनड़ी”
“हाथ जोड़ अर्जी करूँ , सुन जगदम्बे मात !
सकल मनोरथ सार दे , भक्त जनों के काज !!”
इस अवसर पर आज दादी जी का विशेष श्रृंगार किया गया। विशेष मंगला आरती के लिए सुबह से हीं सैकड़ों की संख्या में भक्तगण श्री दादीजी मंदिर परिसर में इकट्ठे होने लग गए थे। सभी भक्तों ने मंगला आरती के बाद छप्पन भोग प्रसाद श्री दादीजी को लगाया तथा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।
मौके पर दादीजी सेवा न्यास के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया की मंगसीर बदी नवमी महोत्सव 2023 के दूसरे दिन सुबह से हीं महिलाएं एवं पुरुष मंगल आरती के लिए कतार में लग कर आरती किये। आरती के बाद दादीजी की जात, पूजा अर्चना करने के लिए भक्तगणों ने स्वास्तिक बनाकर रोली , मेंहदी , चावल, पेड़ा , चुनरी के साथ बहुत सारे श्रृंगार के सामान दादीजी को चढ़ाकर पूजा अर्चना किये।
संध्या में छह बजे से श्री दादीजी का विशेष भजन कीर्तन शक्तिधाम महिला मंडल एवं श्री श्याम मंडल के द्वारा किया गया। महिलाओं के भजनो की गूँज से पूरा परिसर गुंजानमय हो रहा था।

  1. आज म्हारे आंगणीये में , राणी सतीजी आईजी !
    रोली मोली शिर पे चुनड़, तारा खूब सजाई जी !!
  2. ल्याया थारी चुनड़ी, करयो माँ स्वीकार ,
    इमें साँचा साँचा हीरा , और मोत्याँ की भरमार !!
    इस भजन कीर्तन संध्या में महिला मंडल की शकुंतला अग्रवाल, चंदा पोद्दार ,रेणु अग्रवाल , अनुसूईया खेतान , प्रेमलता गोयल, रेखा मोदी, शीला पोद्दार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एम पी जैन ने बताया कि आज के आयोजन को सफल बनाने में अमर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल , पवन भगत, रीतेश तुलस्यान, रमेश अग्रवाल, दिगम्बर अग्रवाल, सावलमल ड्रोलिया, घनश्याम अग्रवाल, संतोष खीरवाल, शंकर शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, परमानन्द मित्तल, सतोष केडिया, किशन पोद्दार आदि की प्रमुख भूमिका रही।
undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment