महावीर आरोग्य संस्थान में मेगा कैंप में 47 लोगों ने किया रक्तदान

महावीर वात्सल्य अस्पताल के ब्लड सेंटर के सहयोग से आरोग्य संस्थान में पहली बार लगा शिविर
महावीर मन्दिर न्यास के पहले अस्पताल महावीर आरोग्य संस्थान में शुक्रवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और महावीर आरोग्य संस्थान के शासी निकाय के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो रासबिहारी सिंह ने किया। महावीर वात्सल्य अस्पतालके ब्लड सेंटर की ओर से आयोजित इस मेगा कैंप में कुल 47 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रो रासबिहारी सिंह ने कहा कि रक्तदान से इकट्ठा हुए ब्लड का इस्तेमाल मरीजों के इलाज में किया जाएगा। महावीर आरोग्य संस्थान के निदेशक डॉ अभय प्रसाद ने बताया कि रक्तदान से शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है। भविष्य में प्रत्येक तिमाही में रक्तदान शिविर का आयोजन महावीर आरोग्य संस्थान में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महावीर वात्सल्य अस्पताल और महावीर कैंसर संस्थान के ब्लड सेंटर के सहयोग और परस्पर समन्वय से रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर महावीर नेत्रालय के निदेशक डाॅ यूसी माथूर ने बताया कि महावीर आरोग्य संस्थान में पहली बार इस तरह का रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। पहली शिविर में ही रक्तदाताओं और अस्पताल कर्मियों का उत्साह सराहनीय है। इस अवसर पर पीएमसीएच के शिशु रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डाॅ आरकेपी सिन्हा ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के रक्त की जरूरत को पूरा करने के लिए ऐसे शिविर नियमित रूप से होने चाहिए। महावीर वात्सल्य अस्पताल स्थित वात्सल्य ब्लड सेंटर के प्रभारी डाॅ एस कौशलेन्द्र ने बताया कि इस शिविर में महावीर कैंसर संस्थान, महावीर पैरामेडिकल संस्थान के भी कर्मियों एवं छात्रों का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि 12 ग्राम से ज्यादा हीमोग्लोबिन वाले ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोई गंभीर बीमारी न हो उनकी पूरी स्क्रीनिंग करके रक्तदान कराया जाता है। उन्होंने बताया कि महिलाएं चार महीना और पुरुष तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकते हैं। स्वस्थ मनुष्य को साल में दो बार रक्तदान करना चाहिए। महावीर आरोग्य संस्थान के पैथोलाॅजी विभाग के हेड डाॅ लक्ष्मी नारायण सिंह की टीम ने व्यवस्था में सहयोग किया। रक्तदान करनेवालों में विजय कुमार, पवित्र डे, रंजन कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ अश्विनी कुमार, गैस्ट्रोलाॅजिस्ट डाॅ दीपक कुमार, मो अफ़जल, इन्द्रजीत सिंह, सुबोध कुमार, संजय प्रजापति, गौरव कुमार दूबे,अनिल कुमार,भास्कर सरकार आदि शामिल हैं। इस अवसर पर अस्पताल के सहायक निदेशक देवेन्द्र शर्मा और प्रशासनिक अधिकारी सत्यानन्द यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment