मानसिक विक्षित ऐवम दिव्यांग महिलाओं को कपड़े एवं स्नैक्स दिए गए

प्रभु आहार सेवा समिति एवं आधार फाउंडेशन द्वारा लगातार ज़रूरतमंदो की सेवा की जा रही है । इसी क्रम में आज महिला पूर्णावस गृह , रोड 24 ,राजीव नगर ,पटना में रहने वाले 46 मानसिक विक्षित ऐवम दिव्यांग महिलाओं के बीच नाइटी, साड़ी ,सेव , अनरसा , बिस्कुट , लड्डू , टॉफ़ी ,मिठाई एवं केला का वितरण किया गया । मौके पर अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि यहां रहने वाली महिलाओं को अन्य किसी बस्तु की आवश्यकता होगी तो वह भी उन्हें दी जाएगी। आज की सेवा पल्लवी नारायण साहू , मछलीगली , पटना ने अपने माता स्व सीता साहू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिया आज के वितरण में राकेश कुमार , मुकेश जैन , राकेश शर्मा , एम•पी जैन , पल्लवी नारायण साहू , प्रभा नारायण साहू ,मनीषा नारायण साहू , मनोज कुमार ऐवम साहू परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment