किडनी ट्रांसप्लांट कराने लालू गए सिंगापुर, इस दिन होगा इनका ऑपरेशन

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद किडनी के इलाज के लिए शुक्रवार देर रात सिंगापुर पहुंचे। उनके साथ पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पुत्री मीसा भारती, विधान पार्षद सुनील सिंह और सुभाष यादव भी गए। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदांनद सिंह समेत राजद के कई वरीय नेता ने उन्हें विदा किया। पिता को सिंगापुर रवाना करते समय तेजस्वी यादव भावुक हो गए।

माना जा रहा है कि 29 या 30 नवंबर को लालू यादव की सर्जरी की जा सकती है। इस दौरान उनके बेटे और तेजस्वी यादव भी सिंगापुर में मौजूद रहेंगे। सिंगापुर में रह रही बेटी रोहिणी आचार्य लालू प्रसाद को अपनी एक किडनी दे रही हैं। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होने के पहले की सभी प्रारंभिक कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। बेटी रोहिणी का ब्ल़ड ग्रुप एबी पॉजीटिव लालू प्रसाद के ब्लड ग्रुप से मैच भी कर गया है।

इसके पहले लालू प्रसाद 12 अक्टूबर को सिंगापुर गए थे। तब डॉक्टरों ने उनका मेडिकल चेकअप किया था। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को हरी झंडी दे दी थी। राजद प्रमुख काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। दिल्ली एम्स में भी उनका इलाज चला था। यहां डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसके बाद वे सिंगापुर गए।

 

 

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment

× How can I help you?