समर कैंप में योग, ध्यान, एरोबिक, नृत्य, मेमोरी एक्सरसाइज समेत व्यक्तिव निखारेंगे बच्चे…कल से यहां हो रहा आगाज

पटना। समर कैंप के लिए बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मलेन तैयार है। 28 मई से बिस्कोमान स्थित शक्तिधाम दादीजी मंदिर बैंक रोड में शुरू हो रहे कैंप में बच्चे व्यक्तित्व विकास के साथ ही रंगमंच और फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखेंगे। शक्तिधाम के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया कि इस कैम्प में बच्चे राज्य के प्रसिद्ध रंगकर्मी सुमन कुमार से रंगमंच एवं नाट्य संबंधी बारीकियां सीखेंगे। फिल्म निर्देशक सायकदेव मुखर्जी बच्चों को फिल्म निर्माण से जुड़े टिप्स देंगे।

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक शिबासिस मुखर्जी बच्चों को संगीत के बारे में बताएंगे। अग्रवाल ने बताया कि इस समर कैम्प में बच्चों को राजस्थानी लोक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ. गीता जैन ने कहा कि कला जागरण के साथ हो रहे इस आयोजन में बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए योग, ध्यान, एरोबिक, नृत्य, मेमोरी एक्सरसाइज, क्राफ्ट, फायरलेस कुकिंग, मेकअप टिप्स, मधुबनी पेंटिंग सहित कई विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बच्चों को राजस्थानी लोक नृत्य, लघु नाटिका के बारे में बताएंगे। जैन ने कहा कि हैदराबाद केंद्रीय विवि के थियेटर आर्ट डिपार्टमेंट से पास आउट प्रसिद्द नृत्य निर्देशक नितेश कुमार बच्चों को राजस्थानी लोक नृत्य के बारे में बताएंगे। संयोजक अक्षय अग्रवाल ने बताया कि समर कैम्प की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment