मैं मछुआरों का बगैर फीस वाला वकील : अखिलेश

पटना। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने को मछुआरों का बिना फीस वाला बताया है। पता नहीं क्यों राजनीति में आने के साथ ही उनके दिल में मछुआरा समाज के लिए कुछ करने की एक अजीब सी ललक पैदा हो गयी। वह ललक आज भी जारी है। जब वे अरवल से विधायक बना तब भी, और जब पूर्वी चम्पारण से लोकसभा का सांसद बना तब भी, वे उनके राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्हें पार्टी नेतृत्व से लड़कर जिला अध्यक्ष बनवाने से लेकर दो विधान सभा क्षेत्रों से टिकट दिलवाये। वे पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित बिहार प्रदेश मछुआरा कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में हुई एक दिवसीय बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मछुआरा समाज से एक अलग लगाव रहा है, जिसके कारण पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में मछुआरा प्रकोष्ठ की स्थापना की। इस अवसर पर बोलते हुए बिहार के प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि आज मछुआरा समाज विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। पानी में उद्यौगिक रसायन के निष्पादन से मछली के उत्पादन में लगातार कमी आ रही है जिससे मछुआरों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। कांग्रेस उनके लिए लगातार लड़ती रही है इसलिए उन्हें पूरी ताकत से कांग्रेस के साथ खड़ा रहना चाहिये। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी मछुआरा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग फनार्डो ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया तथा मछुआरा समाज के लोगों से अपील की कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस के लिए वोट करें और भाजपा को सत्ता से बेदखल करें।

इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से भारी तादाद में मछुआरा समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस मछुआरा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष जन्मोत्री ममता निषाद ने किया तथा मंच का संचालन ब्रजेश प्रसाद मुनन ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व राज्यपाल निखिल कुंमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा मदन मोहन झा, मंत्री अफाक आलम, मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक राजेश कुमार, विजेन्द्र चौधरी, प्रतिमा कुमारी दास, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ ने संबोधित किया।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment

× How can I help you?