
आज अग्रभारत फाउंडेशन, पटना द्वारा कंकड़बाग स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की बच्चियों के बीच तिरंगा झंडा वितरित किया गया। साथ ही सभी को स्नैक्स चॉकलेट भी दिए गए। मौके पर अग्रभारत फाउंडेशन, पटना के अध्यक्ष गणेश खेतड़ीवाल ने बच्चों को भारतीय तिरंगा ध्वज के महत्व के बारे में बताया। खेतड़ीवाल ने बताया कि स्वतंत्रता के इस 76वीं वर्षगाँठ के अवसर पर सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य फहराएं। खेतड़ीवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश के नागरिकों के दिलों में देश के लिए प्रेम जागरूक करना है। साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सभी मे सम्मान की भावना को पैदा करना है। मौके पर उपस्थित प्रभु आहार के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और उन्हें तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। तिरंगा एवं स्नैक्स पाकर सभी बच्चियां बहुत प्रसन्न हुई। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुबोध ओझा ने छात्राओं को तिरंगे झण्डे के रंगों के बारे मे बताते हुए कहा कि केसरिया रंग ‘शक्ति और साहस’ का ,सफेद रंग शांति और सच्चाई का और हरा रंग धरती की उर्वरता, वृद्धि और शुभता का प्रतीक है। झंडे के बीच स्थित अशोक चक्र के बारे में बताया कि इसमें कुल 24 तीलियां हैं. जो कि मनुष्य के गुणों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ चहुंमुखी विकास, प्रगति,निरंतरता और कर्तव्य का संदेश देती है. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका नीतु सिंह, स्वाति सहित अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थीं।






