
अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की स्थायी समिति के सत्र 2023-25 की प्रथम बैठक सम्मेलन के सभागार में आयोजित हुई। राष्ट्रीय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव कुमार लोहिया ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि इस सत्र में सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, प्रांतीय पदाधिकारियों एवं सभी उपसमितियों का सहयोग मिल रहा है, जिससे सम्मेलन द्रुतगति से आगे बढ़ रहा है। और नए-नए प्रकल्प के बारे में हम सोच पा रहे हैं। श्री लोहिया ने २७वें राष्ट्रीय अधिवेशन में दो प्रस्ताव (१) विवाह समारोह में मद्यपान निषेध एवं (२) प्री-वेडिंग फोटोशूट, सडकों पर नृत्य, ड्रेस कोड का विरोध पारित हुआ था, इसके ज्यादा से ज्यादा जागरुकता के लिए उपस्थित सदस्यों से सुझाव माँगा । उद्यमवृत्ति (एंट्रेप्रेन्यूरशिप) पर 25 नवंबर को होने वाले भावी कार्यक्रम की सूचना सभी सदस्यों को दी। आगे श्री लोहिया ने १८ नवंबर को आयोजित होने वाले ‘दीपावली प्रीति सम्मेलन’ और २५ दिसंबर को होने वाले सम्मेलन के ८९ वें स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए सबसे निवेदन किया। समाज विकास उपसमिति के चेयरमैन श्री लोहिया ने सम्मेलन की मासिक पत्रिका ‘समाज विकास’ के नए स्तंभों की जानकारी दी एवं पत्रिका के उन्ननयन के लिए उपस्थित सदस्यों से सुझाव माँगा। तत्पश्चात मायड भाषा उपसमिति के चेयरमैन श्री रतन लाल शाह, स्वास्थ्य उपसमिति के चेयरमैन श्री अनिल मल्लावत, सूचना तकनीकी एवं वेबसाइट उपसमिति के चेयरमैन श्री अजय कुमार अग्रवाल, रोजगार उपसमिति के चेयरमैन श्री दिनेश जैन ने अपने उपसमिति के क्रिया-कलापों की विस्तृत जानकारी दी। सांगठनिक एवं सामाजिक विषयों पर उपस्थित सदस्यों से चर्चा हुई। समाज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने का भार श्री गोपाल अग्रवाल, श्री सर्वेश जैन एवं श्री भगवान दास अग्रवाल ने लिया।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाशपति तोदी ने अस्वस्थता के कारण बैठक की कार्यवाही को संचालित करने का अनुरोध राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता से की। श्री गुप्ता ने गत बैठक की कार्यवृत्त को पारित करवाया एवं महामंत्री का रपट प्रस्तुत किया। श्री गुप्ता ने सम्मेलन के कार्य-कलापों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दिनेश जैन, फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन श्री आत्माराम सोंथलिया, सर्व श्री सज्जन बेरीवाल, जुगल जाजोदिया, राधाकिशन सफर, अरुण प्रका मल्लावत, गोपाल अग्रवाल, रवि लोहिया, सुरेश अगरवाल, बिनोद टेकरीवाल, अजय कुमार अग्रवाल, शरद सरावगी, अमित मुंधडा, विनय सराफ, अमित कहाली, राजेश ककरानिया, संजय भरतीया, शशि कांत शाह, प्रदीप जीवराजका, भगवान दास अगरवाल, पवन जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री पवन कुमार जालान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।





