रवींद्र भवन में नृत्य नाटिका भानु सिंह की पदावली का होगा मंचन…कलाकार कर रहे रिहर्सल

पटना। गौड़िया मठ के स्थापना दिवस पर स्वर साम्राज्य की ओर से रवींद्र भवन में भानु सिंह की पदावली नृत्य नाटिका का मंचन होगा। 26 मई को होने वाले कार्यक्रम की बेहतर प्रस्तुति के लिए जोर-शोर से रिहर्सल चल रहा है। गौड़िया मठ के सौजन्य से होने वाले कार्यक्रम के लिए सरिस्ताबाद, गर्दनीबाग स्थित संगीत विद्यालय स्वर साम्राज्य में महीने भर से चल रहे अभ्यास के बारे में कलाकार नृत्यांगना मौसूमी डे का कहना है कि हमें इस अभ्यास के जरिए नृत्य के आंतरिक ज्ञान की प्राप्ति हुई है।

ब्यूटी केशरी का कहना है कि कोरियोग्राफर नुपुर चक्रवर्ती इस कार्यक्रम के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। रिम्पा लाहिरी और मौसमी डे ने सह कोरियोग्राफी के रूप में काफी साथ दिया है। इस कार्यक्रम के निर्देशक शायक देव ने कहा कि कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सभी लोग मेहनत कर रहे हैं। यह राजधानी के दर्शकों को जरूर पंसद आएगा। अब यह पटना के रंगप्रेमियों पर निर्भर करता है कि वे कितनी संख्या में इस कार्यक्रम को देखने आते हैं और कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हैं। राजधानी के रवींद्र भवन में इस नृत्य नाटिका के मंचन की तैयारी है।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment