पटना। बिहार कैबिनेट की ओर से व्यवसायी दानवीर भामाशाह की जयंती 29 अप्रैल को राजकीय समारोह का दर्जा दिया गया है। इस निर्णय से व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है।
इस निर्णय पर बिहार वैश्य सम्मेलन के अध्यक्ष विधायक संजीव चौरसिया एवं कार्यकारी अध्यक्ष अमर अग्रवाल सहित अग्रसेन भवन के अध्यक्ष पीके अग्रवाल एवं सचिव निर्मल अग्रवाल, शक्तिधाम के अध्यक्ष ओम पोद्दार एवं सचिव रमेश मोदी, श्याम मंडल ट्रस्ट के ध्रुव मोरारका एवं नरेंद्र शर्मा, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संतोष अग्रवाल एवं पवन भगत, बिहार युवा अग्रवाल अध्यक्ष विष्णु झुनझुनवाला, मां वैष्णो देवी सेवा समिति के जगजीवन सिंह, कन्हैया अग्रवाल एवं मुकेश हिसारिया, बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन की मधु अग्रवाल, नीरजा कृष्ण, तनुजा अग्रवाल, ज्योति बंसल, नीना मोटानी, नीता गोयल, अनुभा अग्रवाल, रेणु अग्रवाल सहित जय प्रकाश अग्रवाल, डॉ. गौतम मोदी प्रभु आहार के अध्यक्ष राकेश कुमार आदि ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष अमर अग्रवाल ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह व्यापारी थे और उन्होंने अपना सब कुछ देश के लिए दान में दे दिया था। सरकार की ओर से भामाशाह जयंती मनाये जाने के निर्णय से व्यापारी वर्ग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।





