पटना। उमंग स्नेह संस्था कुम्हरार परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा खजांची रोड शाखा की ओर से स्वच्छता थीम पर बॉब चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 35 बच्चों ने भाग लिया। इसका आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय एवं अंचल कार्यालय के सहयोग से किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 16 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किया गया। इसका उद्देश्य बाल समूह में स्वच्छता का संदेश देना तथा उन्हें सफाई के प्रति जागरूक करना था। बच्चों ने पूरे मनोयोग से सहभागिता की और स्वच्छता से संबंधित अपने मन में चल रहे विचारों को कैनवास पर उकेरा। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया। बैंक के खजांची रोड शाखा के प्रमुख मनीष कुमार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में अंचल कार्यालय से मुख्य प्रबंधक मानिक चंद्र तिवारी, प्रबंधक जतिन सिन्हा के साथ क्षेत्रीय कार्यालय से मिथिलेश कुमार यादव भी उपस्थिति रहे। उमंग स्नेह के प्रीतम कुमार ने इस आयोजन में सहयोग प्रदान किया। साथ में खजांची रोड के शाखा कर्मी उमेश कुमार और साल्वी शंकर ने विशेष सहयोग प्रदान किया।





