सम्यक न्यूज़, पटना
पटना में देश भर के हड्डी रोग विशेषज्ञों का दो दिवसीय सम्मलेन 26 एवं 27 मार्च को होगा. इसका आयोजन बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन (बीऑए) व ग्लोबल आर्थोपेडिक फोरम (जीऑएफ) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. गोफकान के आयोजन सचिव एवं प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अमूल्य कुमार सिंह ने सम्मलेन की तैयारियों के बारे में बताया कि गोफकान का यह छठा सम्मलेन है. इसका मुख्य विषय विश्वस्तरीय ट्रामा मैनेजमेंट और मस्कुलर सम्बन्धी परेशानियों का नयी तकनीक से इलाज पर चर्चा है.

डॉ सिंह ने बताया कि सम्मलेन में ब्रिटेन के मैनचेस्टर की डा. एलिस्टर शातिनी व लंदन के डा. दिव्य प्रकाश समेत देश के अधिकतर राज्यों के करीब 700 हड्डी रोग विशेषज्ञ जुटेंगे. बीओए के अध्यक्ष एवं ख्याति प्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. भरत सिंह ने कहा कि इलाज की नई तकनीक हर मरीज तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है. हड्डी रोग के इलाज में देश-विदेश में विकसित नयी तकनीक और ज्ञान के आदान-प्रदान से युवा डॉक्टरों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है. मरीजों को विश्वस्तरीय तकनीक का लाभ मिल सके, इसलिए डॉक्टरों को अत्याधुनिक ट्रामा प्रबंधन की भी जानकारी दी जाएगी।
संयुक्त आयोजन सचिव डा. रमित गूंजन ने बताया कि सम्मलेन का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री रेणु देवी करेगी। बंगलुरू के डा. शांताराम शेट्टी विशिष्ट अतिथि होंगे।मौके पर आयोजन अध्यक्ष डा. सुभाष चंद्रा संयुक्त आयोजन सचिव डा. रमित गुंजन, मुख्य संरक्षक डा. (कैप्टेन) वीएस सिंह और गोफकान के अध्यक्ष डा. सरसिज नयनम मौजूद थे।
आयुष्मान योजना से स्वीकृत पहला डेंटल हॉस्पिटल बना सिटी डेंटल सेंटर





