आयुष्मान योजना से स्वीकृत पहला डेंटल हॉस्पिटल बना सिटी डेंटल सेंटर

सिटी डेंटल सेंटर आयुष्मान भारत योजना और नाभ स्वीकृत राज्य का पहला दंत अस्पताल बन गया है। बिहार दिवस के अवसर पर कंकड़बाग स्थित सिटी डेंटल सेटर में आयोजित कार्यक्रम में इसे आयुष्मान कार्ड से संबद्धता प्रदान किया गया। इससे पहले इसे नाभ से भी मान्यता मिल चुकी है। सिटी डेंटल सेंटर, पटना में बिहार दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज कुमार द्वारा अस्पताल के सारे चिकित्सक,चिकित्सा कर्मी एवं आयुष्मान भारत के समस्त टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

डॉ कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना की शुरुआत यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज एवं सतत विकास लक्ष्य 3 को प्राप्त कर भारत को प्रगति के पथ पर लाने के लिए की गई है। डॉ कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम का शुभारंभ 23 सितंबर, 2018 को हुआ था। यह विश्व की सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा योजना कार्यक्रम है। पटना जिले में कुल 3,22,086 लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर सरकारी एवं निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में 59695 लोगों का चिकित्सा किया गया है। अभी तक 35 सरकारी एवं 71 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। योजना सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना 2011 पर आधारित है। पटना में कुल 322086 लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया है।

आयुष्मान कार्ड योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने सिटी डेंटल सेंटर के निदेशक डॉ. रितेश राज को इसका प्रमाणपत्र सौंपा। मौके पर डॉ. सुरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ रिशु राज डॉ. इतिशी अर्पित, डॉ. कल्याणी, डॉ. अंकिता, डॉ गीता जैन सहित अन्य भी मौजूद थे।

महावीर वात्सल्य में हार्ट सर्जरी में आयुष्मान भारत का लाभ

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment