दादीजी मंदिर में रक्तदान शिविर सम्पन्न

सम्यक न्यूज़, पटना.

श्री श्याम मंडल ट्रस्ट , पटना और मारवाड़ी एकता मंच द्वारा दादी मंदिर, बैंक रोड के प्रांगण में कल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका संचालन प्रथमा ब्लड सेंटर द्वारा किया गया ।


इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए रक्तदान महादान है. जो अपना शीश दान दे सकता है वो क्या नही दे सकता. फागुन सुदी बारस के अवसर पर रक्तदान का आयोजन किया गया जिसमें अनेक लोगों ने रक्तदान किया. शिविर में आये लोगों के लिए चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रशांत की देख-रेख में चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था.

दादीजी मंदिर, पटना में रक्त दान एवं चर्म रोग चिकिर्सा शिविर सम्पन्न

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव दिलीप अग्रवाल कोषाध्यक्ष राजेश सिकरिया अमर अग्रवाल , नरेन्द्र कुमार शर्मा ,शंकर शर्मा , अजय कुमार शर्मा विवेक शर्मा , गौरव शर्मा , शुभम शर्मा , उत्कर्ष अग्रवाल , नीरज सरावगी, अमित जालान ,अभिषेक, विकाश नूईवाल आदि काफी सक्रिय थे.

धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य बने आचार्य किशोर कुणाल

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment