शक्तिधाम दादी मंदिर में तीसरे दिन रात्रि 9:30 से चौथे दिन प्रातः 5 बजे तक रात्रि जागरण पाठ किया गया।
“तुं श्याम श्याम मुख बोल – ये वक्त बड़ा अनमोल”
श्याम फागुन महोत्सव के तीसरे दिन रात्रि जागरण हुआ था। आज श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया था। श्री श्याम बाबा की मनोहारी छटा भक्तों आनंदित कर रही थी।

श्याम बाबा की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गयी. मुख्य संस्थापक अमर अग्रवा ने बताया कि यह रात्रि जागरण श्याम मंडल पटना के सौजन्य से किया गया। भक्तों ने पूरी रात्रि श्याम बाबा का गुणगान भजनों के द्वारा किया . भक्तगण गा रहे थे
1. तू झूली भर दे भक्तों की रंग गुलाल से
होली खेलेंगे आज गिरिधर गोपाल से
2. भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो
दर्शन को नैण बावरे दर्शन दिया करो
3. म्हारा खाटू वाला नाथ – जोड़ा थारे आगे हाथ
पूरी रात भक्तजन श्याम बाबा का गुणगान करते रहे तथा सुबह पांच बजे जागरण समाप्त हुआ .
श्याम फागुन महोत्सव के चौथे दिन श्री श्याम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गयी। . हवन किया गया एवं श्याम बाबा को भेंट चढ़ाई गयी . श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाया गया .
चौथे दिन आज दोपहर में श्री श्याम के चरणो में सवामनी प्रसाद समर्पित कर भक्तगण अपने को धन्य मान रहे थे। आज खीर ,पूरी एवं चूरमा विशेष भोग लगाया गया। आज मंदिर में आने वाले करीब दो हजार भक्तजनो ने प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया की आज श्री श्याम फागुन महोत्सव पूजा , श्रृंगार एवं भंडारा के साथ संपन्न हुआ. अग्रवाल ने बताया कि होली मिलन समारोह शक्तिधाम में शुक्रवार 18 मार्च को संध्या 5 बजे से मनाया जाएगा।
आज के समारोह में अमर अग्रवाल , शंकर शर्मा, प्रदीप पंसारी, राजेश माखारिया, गौरव शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनोज केडिया, अक्षय अग्रवाल , विवेक शर्मा, सुभाष शर्मा, निर्मल अग्रवाल, सुशिल मित्तल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।





