रक्दान शिविर में 136 लोगों ने किया रक्तदान

मां वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा श्याम मंदिर बहादुरपुर पटना के सहयोग से बहादुरपुर श्याम मंदिर परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप  आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुशील सुन्दरक ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री नितिन नवीन ने किया। माननीय मंत्री ने कहा कि रक्तदान सेवा का कार्य है और माँ वैष्णव देवी सेवा समिति इस कार्य मे काफी कार्य कर रही है।मौके पर श्याम मंदिर बहादुरपुर के अध्यक्ष बिनोद थिरानी ने कहा कि रक्तदान  महादान है और सभी सक्षम व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार कैट (CAIT) के अध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा की मानवता की सेवा के लिए ऐसे कैम्प आयोजित करने के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं.

शिविर में रक्तदान करते हुए

    मौके पर समिति के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने कहा कि इस शिविर से प्राप्त रक्त माँ ब्लड बैंक को दिया जाएगा।

    मौके पर संस्थापक सदस्य मुकेश हिसारिया ने बताया कि आज के इस कैम्प में 136 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ। हिसारिया ने बताया कि माँ ब्लड बैंक से थैलेसीमिया पीड़ित गरीब बच्चों को निःशुल्क ब्लड दिया जाता है।

मौके पर ब्लड डोनेशन कैम्प में मनीष बनेटिया सहित समिति के काफी अधिक सदस्य अपना सहयोग दे रहे थे.

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment