पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया सरल हो : बिहार चैम्बर

सम्यक न्यूज़, पटना.

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज ने पासपोर्ट बनाने से संबंधित कई विषयों पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना के साथ कल बैठक कर इसे बनाने की प्रक्रिया सरल करने की मांग की है. साथ ही पुलिस सत्यापन के लिए समय सीमा का निर्धारण करने का भी आग्रह किया.

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष पी. के. अग्रवाल ने बताया कि चैम्बर से जुड़े व्यवसायियों एवं उद्यमियों की पासपोर्ट संबंधित कई मुद्दों पर कल क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी से वार्ता हुई. उद्यमियों ने जो कम्प्यूटर फ़्रेंडली नहीं है उनके लिए पासपोर्ट कार्यालय में समुचित संख्या में “सहायता केन्द्र” की स्थापना करने और पासपोर्ट आवेदन की सत्यापन की व्यवस्था संबंधित जिलों में ही करने का आग्रह किया ताकि आवेदक को पटना नहीं आना पड़े। पुलिस सत्यापन के लिए भी समय सीमा का निर्धारण हो, साथ ही जब तक आरोप साबित नहीं हो या न्यायालय द्वारा अभियोग गठित नहीं किया गया हो तब तक केवल इस आधार पर कि आप पर आपराधिक मुकदमें हैं, पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि व्यवसाय के क्रम में व्यवसायियों पर शंका के आधार पर भी मुकदमें दायर किये जाते हैं और न्यायालय का निर्णय आने में काफी लम्बा समय लग जाता है. चैम्बर ने छह माह में कम से कम एक बार पासपोर्ट अदालत आयोजित किये जाने की भी मांग रखी.

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ताविशी बहल पांडे ने बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा के बाद कहा कि पासपोर्ट की ऑन लाइन व्यवस्था हो जाने के कारण लोगों को सुविधा हुई है। दूर-दराज के लोग जो कम पढ़े लिखे हैं या कम्प्यूटर फ्रेंडली नहीं है वह पासपोर्ट बनाने के लिए वसुधा केन्द्र से मदद ले सकते हैं। विभिन्न जिलों के लोगों को डोकुमेंट वैरीफिकेशन हेतु पटना आने की आवश्यकता नहीं है. वे अपना डॉक्मेंट डाक या रजिस्ट ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग एजेंट के माध्यम से पासपोर्ट बनाना चाहते हैं जिसके कारण समस्या पैदा होती है क्योंकि वे लोग उलट-पुलट फॉर्म भर देते हैं. उन्होंने अनुरोध किया पासपोर्ट का अवेदन स्वयं भरें. उन्होंने बताया कि वे इसके लिए वे राज्य के युवाओं को कॉलजों में जाकर फॉर्म भरने के लिए बतायेंगीं। बैठक में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के उप पासपोर्ट अधिकारी श्री जी० सी० दास भी सम्मिलित हुए.

बैठक में चैम्बर के उपाध्यक्ष एन० के० ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल के साथ-साथ वरीय सदस्य सुभाष कुमार पटवारी, शशि मोहन, पशुपति नाथ पाण्डेय, डॉ० रमेश गाँधी, विवेक साह, गौरव साह, श्री आशीष शंकर, श्री सावल राम ड्रोलिया, अजय गुप्ता, उत्पल सेन, सुबोध कुमार जैन , प्रदीप चौरसिया, अनिल पचीसिया के साथ-साथ बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यसायी सम्मिलित हुए। धन्यवाद ज्ञापन चैम्बर के उपाध्यक्ष एन० के० ठाकुर ने किया ।

कुंडलपुर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment