अग्रभारत फाउंडेशन द्वारा वृहत हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित

महाराणा प्रताप भवन में वृहत हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन अग्रभारत फाउंडेशन के द्वारा किया गया. फाउंडेशन के संरक्षक गणेश खेतरीवाल ने कहा कि इस हड्डी जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य है लोगों में हड्डी रोगों के प्रति जागरूकता पैदा करना. कार्यक्रम के सह आयोजक महाराणा प्रताप भवन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने कहा की यह भवन हमेशा सार्वजनिक कार्यों में आगे रहता है.

मरीज की जाँच करते दिल्ली एम्स के डॉ विवेक आनंद

मौके पर अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आज के इस शिविर में करीब 200 से अधिक लोगों ने अपनी हड्डियों से सम्बंधित बिमारी की जांच करवाई. दिल्ली सर गंगा राम अस्पताल से आये डॉ निपुण राणा ने  बताया कि आजकल लोग एक्सरसाईज कम कर रहे हैं, मोटापा बढ़ रहा है और उनकी हड्डियाँ कमजोर हैं. इस शिविर में आये ज्यादातर लोगों में यही समस्या पाई जा रही है.

जाँच शिविर में बैठे मरीज

  मौके पर दिल्ली एम्स से पधारे डॉ विवेक आनंद ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण आजकल लोग घरों से कंप्यूटर द्वारा काम कर रहे हैं. इस कारण लोगों में सबसे ज्यादा बैक पेन की समस्या हो रही है. साथ हीं साथ  घुटना में भी अधिक समस्या हो रही है. डॉ आनन्द ने बताया कि लोगों में कैल्सियम की कमी से हड्डी रोग बढ़ रहे हैं. इसका मुख्या कारण खान पान में कमी और धूप का सेवन नहीं करना है. डॉ आनंद ने कहा कि आजकल ऑनलाइन क्लासेस के कारण बच्चों के रीढ़ की हड्डी में भी समस्या आ रही है.

जाँच शिविर में मरीज का एक्स रे रिपोर्ट देखते दिल्ली के चिकित्सक

   मौके पर शिविर के संयोजक रमेश अग्रवाल ने बताया कि आज दूसरी बार यह शिविर आयोजित किया गया है। आज के शिविर में करीब 80 से अधिक वैसे मरीज आये हैं जिन्होंने पिछले कैम्प में जांच कराई थी।

    इस हड्डी जांच शिविर में ब्लड सुगर की जांच का कार्य बोरिंग रोड स्थित जैन कलेक्शन सेंटर के संजय जैन द्वारा करवाया जा रहा था। मौके पर सेंटर के अनुदीप जैन ने बताया कि सिर्फ आज के लिए इस जांच शिविर में अन्य सभी जांच आधे दरों पर की जा रही है।

   शिविर में प्रसिद्द रिहैबिलीटेशन कंसल्टेंट  विनोद भांटी के सहयोग से मरीजों के पैरों की जांच की जा रही थी. तथा शरीर के किसी भी हिस्से में हड्डी से सम्बंधित समस्या है तो उसके लिए कृतिम सहारा के बारे में बताया जा रहा था.

जाँच शिविर के आयोजनकर्ता गणेश खेत्रिवाक एवं अन्य

    मरीजों के निबंधन का कार्य लक्ष्मी नारायण टेकरीवाल, गोपाल झुनझुनवाला, एवं गोपाल मित्तल द्वारा किया जा रहा था.

 इस शिविर को सफल बनाने में संरक्षक गणेश खेत्रीवाल सहित संयोजक रमेश अग्रवाल, सुरेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष आलोक स्वरूप, उपाध्यक्ष अनिल सर्राफ, सचिव मयंक गोयल सहित अन्य लोग लगे हुए थे. 

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment