ट्रैफिक एसपी ऑफिस में मास्क,गुलाल का वितरण

सम्यक न्यूज़, पटना

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समिति (एचआरडी) के कार्यकर्ताओं ने कल होली महोत्सव के पूर्व यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय गाँधी मैदान पटना में ड्राई फ़्रूट्स , गुलाल , मास्क एवं सैनीटाईज़र का वितरण किया. इस अवसर पर वहां उपस्थित ट्रैफिक डीएसपी (2) अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं की पहल का स्वागत किया और उनकी सेवा भावना की सराहना की. उन्होंने आम जनता से भी कोरोना के प्रति सतर्क रहते हुए सावधानी बरतने की अपील की.

पुलिस पदाधिकारी को मास्क, sanitiser सौंपते कार्यकर्ता


इस अवसर पर राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से अभी भी सतर्क रहना है. उन्होंने आम जनता से होली के दौरान इसे हल्के में नहीं लेने और व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं सावधानी पर पहले की तरह ही ध्यान देने को कहा. कार्यक्रम में राकेश कुमार , राकेश शर्मा , निर्मल शर्मा , धर्मराज केशरी , संजीव कुमार जयहिंद,राकेश कुमार,रवि कुमार,राकेश परासर एवम अन्य सदस्य गण मौजूद थे ।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment