सम्यक न्यूज़, पटना
अग्रभारत फाउंडेशन, पटना के तत्वावधान में रविवार को हड्डी रोग के मरीजों के लिए नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स ) और सर गंगाराम हॉस्पिटल में कार्यरत दो अनुभवी डॉक्टर हड्डी रोग के मरीजों की सेवा करेंगे. पटना के आर्य कुमार रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में रविवार 13 मार्च को लगने वाले इस शिविर में नए के साथ-साथ पुराने मरीजों को सुबह 10 बजे से अपराहन तीन बजे तक देखा जायेगा.
अग्रभारत फाउंडेशन, पटना के अध्यक्ष गणेश खेतड़ीवाल ने बताया कि जाँच शिविर में एम्स, दिल्ली में कार्यरत डॉ विवेक शंकर एवं सर गंगाराम हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ निपुण राणा अपनी सेवा देंगे। इसमें पुराने रोगी अपने चिठ्ठे और एक्स रे रिपोर्ट साथ ले कर आएं। नए रोगी अगर जरूरत हुई तो आस-पास स्थित X-Ray Lab एवं पैथोलॉजी लैब से 2-3 घंटे में एक्स रे और खून जांच करवा कर डॉक्टर से समाधान पा सकते है। विभिन्न जोड़ों के दर्द के निवारण के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा बताए गए आवश्यक एक्सरसाइज सिखाने हेतु फिजियोथेरापिस्ट डॉक्टर की भी व्यवस्था रहेगी।

जाँच शिविर के संयोजक श्री रमेश कुमार ने बताया कि आजकल लोग एक्सरसाईज कम कर रहे हैं, मोटापा बढ़ रहा है और उनकी हड्डियाँ कमजोर हो रही हैं. आजकल लोग घरों से कंप्यूटर द्वारा काम कर रहे हैं. इस कारण लोगों में सबसे ज्यादा बैक पेन की समस्या हो रही है. साथ ही घुटने में भी अधिक समस्या हो रही है. लोगों में कैल्सियम की कमी से हड्डी रोग बढ़ रहे हैं. इसका मुख्य कारण खान पान में कमी और धूप का सेवन नहीं करना है. आजकल ऑनलाइन क्लासेस के कारण बच्चों के रीढ़ की हड्डी में भी समस्या आ रही है. डॉक्टर्स अपना समय / सहयोग सिर्फ सेवा करने के भावना से कर रहे है। इस कार्य के पीछे किसी भी प्रकार का व्यावसायिक हित नही है।
हनुमान जी को 25 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया





