शक्तिधाम में श्याम फाल्गुन महोत्सव शनिवार से

सम्यक न्यूज़, पटना

श्री शक्तिधाम सेवा न्यास बैंक रोड, पटना में श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार 12 मार्च से 18 मार्च के बीच किया जाएगा। आयोजन समिति की बैठक के बाद न्यास के मुख्य संस्थापक अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस पांच दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव में शनिवार को दादीजी होली मिलन का भव्य आयोजन संध्या चार बजे से साढ़े छः बजे तक होगा।
श्री अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन रविवार 13 मार्च सुबह दस बजे से भव्य निशान (ध्वज) शोभा यात्रा निकाली जायगी। यह यात्रा पुष्प विहार अपार्टमेंट एक्जीविशन रोड से सुबह दस बजे निकल कर भट्टाचार्य रोड, पीरमुहानी, कदमकुआं, जहाजी कोठी, हथुआ मार्केट, बाकरगंज,गांधी मैदान,होटल मौर्या, बिस्कोमान भवन होते हुए बैंक रोड स्थित शक्तिधाम मंदिर पहुंचेगी। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्त्री – पुरुष हाथों में ध्वज लेकर बैंड बाजा के साथ चलेंगे .
वहीं महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार 14 मार्च को 10 बजे सुबह से दोपहर 2 बजे तक “अखण्ड ज्योति पाठ” श्रीमती मंजू जैन एवं पार्टी द्वारा किया जाएगा तथा इसी दिन 9:30 रात्रि से सुबह पांच बजे तक “रात्रि जागरण” का आयोजन होगा।
पांच दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार 15 मार्च को सवामणी भण्डारा प्रसाद का वितरण दोपहर एक बजे (1PM) से होगा।श्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार 18 मार्च को संध्या पांच बजे से होली मिलन मनाया जाएगा।
इस अवसर पर न्यास के मुख्य संस्थापक अमर कुमार अग्रवाल समेत पी के अग्रवाल , अध्यक्ष ओम प्रकाश पोद्दार, सचिव रमेश मोदी , महोत्सव संयोजक विकास चिरानिया, अक्षय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

महावीर कैंसर संस्थान में होगा पित्ताशय कैंसर पर रिसर्च

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment