धोबी महासभा : शिरोमणि गाडगे जी की प्रतिमा का अनावरण कल

कल 6 मार्च, 2022 दिन रविवार को 10-30 बजे दिन पटना सिटी के मंगल तालाू पर संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी होगा। पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय धोबी महासंघ बिहार ने किया है।

समारोह के मुख्य अतिथि श्याम रजक, पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह राष्ट्रीय अध्यक्ष ,अखिल भारतीय धोबी महासंघ हैं। स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद, पटना महापौर सीता साहू, विधायक नंदकिशोर यादव , पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधायक आचार्य विश्वनाथ बैठा , पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी , हेमचंद आर्य विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने संत गाडगे महाराज की प्रतिमा अनावरण सह जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया है। अखिल भारतीय धोबी महासंघ, बिहार, पटना/ संत गाडगे संस्थान, बिहार, पटना तथा मगधीय रजक कल्याण संघ , पटनासिटी के प्रहलाद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष, देवेंद्र रजक प्रदेश महासचिव, सुरेश कुमार प्रदेश कोशाध्यक्ष, एबीडीएम सूरज लाल , अध्यक्ष मगधीय रजक कल्याण संघ, पटनासिटी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय है।

जैन धर्मावलम्बियों का पाकिस्तान जाना अधर में

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment