समाजसेवी देवी दयाल प्रसाद के श्राद्धकर्म में आज पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व आई ए एस जयशंकर तिवारी एवं बालेश्वर दास, पूर्व डी आई जी निबंधन, हेमचंद आर्य सहित अनेकों गणमान्य उनके निवास कंकडबाग में आये. मौके पर हेमचंद आर्य ने कहा कि स्वर्गीय दयाल सांई मंदिर कंकड़बाग, एम् आई जी कल्याण संघ के सचिव के अलावे अन्य कई संस्थाओं से जुड़े हुए थे. बालेश्वर दस ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. दयाल अपना काम काफी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करते थे. समाज सेवा में उनकी काफी रूचि रहती थी.
मौके पर स्व. दयाल के पुत्र, तीन बेटियाँ, पोता, पोती इत्यादि उपस्थित थे.
आचार्य चंदना जी की अपील- युद्ध नहीं, आज विश्व को चाहिए मैत्री





