वनबन्धु परिषद महिला समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन ऋषिकेश में

सम्यक न्यूज़, पटना.

ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति को उन्नत बनाने के उद्देश्य से वनबन्धु परिषद महिला समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन ऋषिकेश में होगा. वनबन्धु परिषद् के संरक्षक राधेश्याम बंसल ने बताया कि 3 और 4 मार्च को होने वाले अधिवेशन में वनबन्धु परिषद महिला समिति से अध्यक्ष केशरी अग्रवाल , सचिव मीना अग्रवाल , कोषाध्यक्ष नीलम केजरीवाल , माया बंसल , संक्रांति प्रभारी मंजू अग्रवाल और नीता गोयल की भागीदारी रहेगी।

श्री बंसल ने बताया कि वनबंधु परिषद द्वारा पूरे देश में एकल विद्यालयों का संचालन किया जाता है। ये विद्यालय अधिकतर सुदूर आदिवासी गाँवों में खोले जाते हैं जहाँ उसी गाँव के किसी एक महिला या पुरुष को शिक्षक के रूप नियुक्त किया जाता है। प्रत्येक विद्द्यालय में 40 छात्र / छात्राओं का नामांकन किया जाता है. बिहार में अभी वनबंधु परिषद् द्वारा 5300 एकल विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है जिसे अगले वर्ष भी बढ़ाने का लक्ष्य है . इन एकल विद्द्यालयों को किसी तरह का सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं होता है। इसके बावजूद यहाँ समाज के सहयोग से विद्द्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा दी जाती है.

मुख्यमंत्री ने किया “माँ ब्लड सेन्टर” का उद्घाटन

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment