सम्यक न्यूज़
जैन धर्म के बीसवें तीर्थंकर मुनि सुब्रत नाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धालुओं ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कदमकुआं में मनाया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा लड्डू चढ़ाया गया तथा उनकी आरती की गई।
मौके पर एम पी जैन ने बताया कि जैन धर्म के बीसवें तीर्थंकर मुनि सुब्रत नाथ का जन्म राजगीर में हुआ था। उनके पिता का नाम सुमित्र और माता का नाम पद्यावती था। इनका गर्भ, जन्म, तप एवं ज्ञान कल्याणक राजगीर में हुआ। भगवान सुब्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक आज के हीं दिन सम्मेद शिखर जी मे हुआ था।
इसी उपलक्ष्य में मंदिर में लाडू चढ़ाया गया एवं आरती की गई।

लाडू चढ़ाने में चंदा काला जैन, इंदु जैन, सोनू जैन, डॉ गीता जैन, राजेश जैन, सरोज जैन बगड़ा, गिन्नी देवी सहित अन्य थे।
दादी मंदिर में फागुन नवमी पर भजनों की सरिता बही





