अनदेखी लाइव, पटना : राजधानी के प्रख्यात व्यापारी एवं समाजसेवी नवीन गुप्ता को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से पटना सहित पूरे प्रदेश के व्यापारिक समाज में हर्ष की लहर है। नवीन गुप्ता लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं और व्यापारियों के हित में लगातार कार्य करते आए हैं।
नियुक्ति से व्यापारियों को उम्मीद : उनकी नियुक्ति से व्यापारियों को उम्मीद है कि उनकी आवाज़ अब और मजबूती से केंद्र तक पहुंचेगी। स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने भी उनके चयन पर खुशी जताई है और विश्वास व्यक्त किया है कि गुप्ता अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारियों की बेहतरी में अहम भूमिका निभाएँगे। नवीन गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी सहित समस्त केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। नवीन गुप्ता राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य रहते हुए व्यापारी हितो के कल्याण के लिये बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगें। उनकी नियुक्ति से बिहार के व्यापारीयों में खुशी है।
एम पी जैन
