राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, गर्दनीबाग, पटना में सातवां केंद्र खुला
सम्यक न्यूज़ , पटना.
औपचारिक शिक्षा के साथ साथ बच्चों के छिपे हुनर को निखारने के लिए पटना के सातवें किलकारी बाल केंद्र का कल उद्घाटन किया गया. पटना के गर्दनीबाग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में केंद्र के उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. पूर्णिमा शेखर सिंह और विद्यालय की प्राचार्या डा. पूनम सिन्हा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक वेषभूषा में सजी छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. पूर्णिमा शेखर सिंह ने कहा कि किलकारी के बाल केंद्र में बच्चे अपनी क्षमता को पहचान सकेंगे। साथ ही उन्हें विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा । विद्यालय की प्राचार्या डा. पूनम कुमारी सिन्हा ने बताया कि 8 से 16 वर्ष तक जो बच्चे किलकारी केंद्र तक नहीं पहुँच पाते हैं, उन तक पहुँच बनाने के लिए केन्द्रों का विस्तार किया जा रहा है. ऐसे बच्चे किलकारी बाल केंद्र में निःशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। जिस तरह से किलकारी के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं, उसी तरह से इस विद्यालय के बच्चे भी किलकारी बाल केंद्र के माध्यम से अपने स्कूल, समाज, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। इस बाल केंद्र पर मार्च माह से प्रतिदिन तीन घंटों का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जाएगा। 45 से 50 बच्चे इस बाल केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। बाल केंद्र पर किलकारी से एक प्रशिक्षक और विद्यालय की ओर से एक समन्वयक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

प्राचार्या ने बताया कि पूरे बिहार में किलकारी के 17 बाल केंद्र हैं. इनमें पटना में सात जबकि बाकी दस पूरे बिहार में है। सभी 17 बाल केंद्र सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं।
वसंतोत्सव में दादी , नानियों ने की मौज -मस्ती





