“ थे ही म्हारी कुलदेवी थारो आधार है, मैया आकर सम्भालो थारो परिवार है”
अनदेखी लाइव, पटना.
श्री दादीजी सेवा समिति द्वारा शक्तिधाम में दो दिनों तक चलनेवाला भादो बदी अमावस्या महोत्सव आज हर्ष, उल्लास के साथ सम्पन्न हो गया. महोत्सव के दूसरे दिन आज सुबह छह बजे से दादीजी की विशेष मंगल आरती की गयी तथा उसके बाद दिन भर जात एवं पूजन चलता रहा। मंगल आरती के बाद छप्पन भोग प्रसाद श्री दादीजी को लगाया गया तथा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। महिलायें राजस्थानी वेश-भूषा में सज धजकर आरती गा रहीं थीं –
ॐ जय श्री राणी सती जी मैया, जय श्री जगदम्ब सती जी। अपने भक्तगणों की दूर करे विपति।।

इस अवसर पर आज दादी जी का विशेष श्रृंगार किया गया। विशेष मंगल आरती के लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में भक्तगण श्री दादीजी मंदिर परिसर में इकट्ठे होने लग गए थे। दादीजी सेवा न्यास के मुख्य संस्थापक अमर कुमार अग्रवाल ने बताया की भादो बदी अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन सुबह से ही महिलाएं एवं पुरुषों ने मंगल आरती के लिए कतार में लग कर आरती की. इसके बाद दादीजी की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तगणों ने स्वास्तिक बनाकर रोली , मेंहदी ,चावल, पेड़ा , चुनरी के साथ बहुत सारे श्रृंगार के सामान दादीजी को चढ़ाकर पूजा अर्चना किये। इसके पूर्व कल संध्या में छह बजे से श्री दादीजी का विशेष भजन कीर्तन शक्तिधाम महिला मंडल एवं श्री श्याम मंडल द्वारा किया गया. महिलाओं के भजनो की गूँज से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था
- थे ही म्हारी कुलदेवी थारो आधार है ,
मैया आकर सम्भालो थारो परिवार है ,
2 . मेंहदी रची थारै हाथां में , घुल रहयो काजल आँख्यां में।
चुनड़ी को रंग सुरंग , माँ राणी सती – माँ राणी सती।
मंगल पाठ में भाग लेने में शकुंतला अग्रवाल, चंदा पोद्दार, अनुसुईया खेतान, रेखा मोदी ,सरिता बंका, प्रेमलता गोयल, इंदिरा खंडेलवाल, सरिता चौधरी, प्रेमलता गोयल, रेणु अग्रवाल, सरोज बंका, रिमझिम सर्राफ, शीला पोद्दार आदि प्रमुख थीं
आज के आयोजन को सफल बनाने में अमर अग्रवाल, रमेश मोदी, ओम पोद्दार, नथमल जालान, निर्मल अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, राजेश माखारिया, गोपाल अग्रवाल, सज्जन चौधरी, रितेश तुलसियान, मनोज अग्रवाल, सावरमल ड्रोलिया, प्रदीप पंसारी, आदि की प्रमुख भूमिका रही.
कच्छा, बनियान गिरोह ने मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस से लाखों का सामान लूटा





