भाई-बहन के निश्छल प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन

सम्यक न्यूज़, पटना.  

बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन की सदस्यों ने कंकडबाग में भाइयों की कलाई पर राखी बाँध रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया. इस पावन अवसर पर बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ गीता जैन ने कहा की भारत में रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के बीच निश्छल प्रेम का प्रतीक है। यह प्रेम के बंधन को मजबूत करने वाला पर्व है। रक्षाबंधन का अर्थ है- रक्षा का बंधन.  यह का पर्व हर साल श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की रक्षा के लिए उसकी कलाई पर ‘राखी’ नामक पवित्र धागा बांधती है। इस दिन बहनें भाई के लिये थाली में मिठाई, नारियल फल, राखी और चावल-कुमकुम रखकर उसका तिलक करके, मिठाई खिलाकर अपने हाथों से रेशम की डोरी उसके हाथ में बांधती है। इस तरह सारे भारत में राखी का त्यौहार बहनें  अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसे प्यार की डोर में बांधती है। भाई को वह राखी हमेशा अपने बहन की याद और रक्षा करने का वचन याद दिलाती है। इस तरह यह त्यौहार पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया जाता है ।

मौके पर सम्मेलन कि अम्बिका अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, गीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं.

लायंस क्लब “अस्तित्व” एवं “सीताराम प्रणामी ट्रस्ट” द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वितरित

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment