शक्तिधाम स्थित फुलेश्वर महादेव पर करीब तीन सौ कांवरियों द्वारा जल अर्पण

सावन के अंतिम सोमवारी के पहले आज रविवार को  करीब 300 से अधिक शिव भक्त एन.आई.टी. घाट से काँवर में गंगाजल भरकर  दादी माँ  मंदिर, शक्तिधाम, बैंक रोड स्थित  महादेव मंदिर लाकर महादेव पर अर्पित किये। 300 के करीब  कांवरियों का जत्था सुबह सुबह छः बजे भद्रघाट पहुँच गया। भद्रघाट पर कांवरियों द्वारा गंगा की विशेष आरती की गयी। इसके बाद सभी काँवरियों ने अपने अपने काँवर में गंगा जल भरा और वहां से फुलेश्वर महादेव मंदिर , बैंक रोड के लिए चले।  कांवरिये पूरे उत्साह से बोल बम का नारा लगा रह थे। साथ हीं साथ भजन भी गा  रहे थे ” सावन का महीना आये – भोले तेरी याद सताये “

       एम पी जैन ने बताया कि सभी कांवरियों का जत्था सुबह आठ बजे के करीब बैंक रोड स्थित शक्तिधाम में फुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। काँवरियों ने यहां महादेव पर जल अर्पण किया। फुलेश्वर महादेव मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था।  यहां कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी। कांवरियों ने यहां पर भजन कीर्तन किया ,

” कांवरिया आया तेरे द्वार – अब तो पलक उघार मेरे भोले त्रिलोकी नाथ –

                                     कांवरिया आया तेरे द्वार “

भजन कीर्तन के बाद महादेव जी का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के बाद सभी भक्तजनो को प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल,  संयोजक सज्जन चौधरी, ललन लाट ,नरेन्द्र शर्मा , निर्मल अग्रवाल ,मनोज केडिया, रितेश तुल्सियान एवं अन्य पदाधिकारियों का मुख्य हाथ रहा।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment