सम्यक न्यूज़, पटना.
सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित हो गये हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत ठीक नहीं थी और जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हो गयी है. इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद को सरकारी आवास में ही आइसोलेट कर लिया है. मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा आज जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है. श्री कुमार ने पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आनेवाले स्टाफ/ अधिकारियों से भी कोरोना जाँच कराने को कहा है. ज्ञात हो, श्री कुमार कुछ महीने पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. स्वस्थ होने के बाद वे पुनः सामान्य रूप कामकाज करने लगे थे.
बिहार में कोरोना की दस्तक फिर एक बार हुई है. पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. राजधानी पटना में शुरू से ही अधिक संक्रमित पाए जाते रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे. बताया जा रहा है कि इसी वज़ह से वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में दिल्ली नहीं जा सके थे. उनके पॉजिटिव पाए जाने के पहले भी बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समेत कुछ मंत्री भी पॉजिटिव हो चुके हैं. इसी वज़ह से श्री प्रसाद 12 जुलाई को विधान सभा शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण कार्यक्रम से भी अनुपस्थित थे.
पटना में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज, सैंपल लेने मरीज के घर पहुंची टीम





