सोमवारी पर फूल तोड़ने गए बच्चे कुएं में गिरे, एक की मौत

सम्यक न्यूज़, पटना.

बेगूसराय में तीन बच्चे सोमवार को कुएं में जा गिरे। इनमें से दो को ग्रामीणों ने बचा लिया पर एक बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों ही सावन के दूसरे सोमवार की पूजा के लिए फूल तोड़ने निकले थे। इसी दौरान उन्हें आवारा कुत्तों के झुंड ने दौड़ा दिया। कुत्तों से डरकर भाग रहे बच्चे गलती से कुएं में जा गिरे.

यह दुःखद घटना बेगुसराय नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। कुछ लोगों ने बच्चों को गिरते देख लिया जिसके बाद उन्हें बचाने की कोशिश में वे कुएं में उतरे। स्थानीय लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। इनमें पहसारा पश्चिमी निवासी संतोष तांती की 15 साल की बेटी नीलम कुमारी की मौत हो गई। वहीं, डिवीजन तांती की 12 साल की बेटी रीता कुमारी और जोगो तांती के 15 साल के पुत्र रामप्रीत कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

तीनों बच्चे भगवान शिव की पूजा के लिए फूल तोड़ने घर से निकले थे। जैसे ही वो पहसारा पश्चिमी गांव में पहुंचे, कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। बच्चे भागने लगे और एक पुराने कुएं में जा गिरे। आस-पास के लोगों की जब नजर पड़ी तो सीढ़ी लगाकर तीनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने फौरन तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर नावकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृत और घायल बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण उन्हें किसी तरह सांत्वना देने में लगे हुए हैं.

गंगा घाट पर सेल्फी लेते हुए नदी में डूबे दो दोस्त, तलाश जारी

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment