सम्यक न्यूज़, पटना.
लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र अस्तित्व के द्वारा आज बख्तियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय, नरोली में वृक्षारोपण एवं सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्ष रेणु अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में नीम, बड़, बेल, पीपल आम, इत्यादि के करीब एक सौ से अधिक पौधे शिक्षकों एवं छात्राओं के सहयोग से लगाये गए। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि सभी पौधों की देखभाल क्लब द्वारा की जाती रहेगी। उन्होंने छात्राओं को वृक्षों से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वृक्षों पर ही मानव जीवन का अस्तित्व निर्भर करता है. तेजी से बढ़ते शहरीकरण से वृक्षों और जंगलों पर खतरा उत्पन्न हो गया है. वायुमंडल में शुद्ध और पर्याप्त ऑक्सीजन की कमी से अनेक रोग तेजी से फैल रहे हैं. कृषि कार्य के लिए वर्षा की उपलब्धता भी वृक्षों पर ही निर्भर है. ये हमे ऑक्सीजन देते हैं, कार्बनडाईऑक्साइड सोखते हैं, तापमान एवं प्रदूषण को कम करते हैं, इत्यादि। अतः हमें अधिक से अधिक वृक्षों के पौधों को वर्षा ऋतु में लगाना चाहिए।

अध्यक्ष रेणु अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाली किशोरियों को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। चौथी से आठवीं कक्षा की लड़कियों के बीच सेनेटरी पैड बांटकर उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि लायन जिलापाल मधेश्वर सिंह ने एक गांव को गोद लेकर इसे अपग्रेड करने की सलाह दी है। आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष रेणु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति कश्यप, उर्मिला चौधरी, अलका मित्तल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
मिथिला पेंटिंग- जडें मिथिलांचल में और शाखाएं अमेरिका, यूरोप तक फैलीं





