सर्पदंश से बच्ची की मौत, खोजने पर घर में मिले 40 सांप

सम्यक न्यूज़, पटना.  

बिहार के कटिहार जिले के एक घर में एक दो नहीं, बल्कि 40 से अधिक जहरीले सांप मिले है. यह मामला बारसोई प्रखंड के करणपुर पंचायत के बिजुरिया गांव का है. एक साथ इतने अधिक सापों को देखकर इलाके के लोग सहम गए. फिलहाल सभी जहरीले सांपों को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया है. घर में 40 सांपों ने डेरा जमाया हुआ था, इसका खुलासा तब हुआ जब गृहस्वामी की पांच वर्षीया बेटी को एक सांप ने डंस लिया. सर्पदंश के बाद परिजन बालिका का उपचार कराने के लिए पं. बंगाल के दिनाजपुर रायगंज अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया.

पांच वर्षीय बच्ची को र्सपदंश से हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने घर में सांप को खोजने के लिए एक सपेरे को बुलाया.  जब सपेरे ने घर में सांप खोजना शुरू किया तो  घर में रखे एक बर्तन से एक के बाद एक कुल चालीस सांप मिले. एक साथ इतने सारे सांप मिलने के बाद ग्रामीण भी चौंक गए कि आखिर इतने सांपों के साथ परिवार कैसे रह रहा था. वहीं  कुछ लोग इसे सावन माह का चमत्कार बता रहे है.

घर में तलाशी के दौरान मिले सभी सांपों को सपेरे ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया. सावन के महीने में एक साथ 40 सांपों के मिलने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई. कई अन्धविश्वासी इसे सावन माह में भगवान भोलेनाथ का चमत्कार भी बता रहे है. बता दें कि बारिश के मौसम में सांप किसी सुरक्षित कोने की तलाश में अक्सर घर में जाकर छिप जाते है. इसलिए किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अपने आसपास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी होता है.

जर्मन उद्योग संघों से औद्योगिक जल प्रबंधन में परामर्श एवं सहयोग संभव

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment